Breaking News
recent

JNU में छात्रों पर हुए हमले के बाद भावुक हुईं स्वरा भास्कर, लोगों से की समर्थन की अपील

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU ) के छात्रों पर हुए हमले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ( Swara Bhasker ) ने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपसे अर्जेंट अपील कर रही हूं। दिल्ली के सभी लोग जेएनयू कैंपस के मेन गेट के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हों।

जिससे सरकार और दिल्ली पुलिस ( Delhi police ) पर दबाव बनाया जा सके। वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में स्वरा भास्कर ने कहा कि मेरी मां ने मुझे मैसेज भेजा है। जिसमें लिखा है कि नॉर्थ गेट के बाहर भीड़ लगातार चिल्ला रही है कि देश के गद्दारों को गोली मारो।

लड़की ने प्रेशर कुकर में गरमा दिए कपड़े, मां ने जमकर लगाई फटकार

जेएनयू ( JNU ) मेंं छात्रों पर हुए इस हमले का एक वीडियो एक्ट्रेस तापसी पन्नू ( Taapsee Pannu ) ने भी शेयर करते हुए लिखा कि यह हालात वहां के हैं जहां बच्चों का भविष्य आकार लेता है। जेएनयू कैम्पस में रविवार रात को उस वक्त हिंसा हुई जब लाठियां हाथों में लिए नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर अचानक से आकर धावा बोल दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.