Breaking News
recent

OnePlus ConceptOne स्मार्टफोन में होगा इनविजिबल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ग्लास बैक पैनल के साथ इनविजिबल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
OnePlus के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए एक टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन की झलक दिखाई गई है। वीडियो के अनुसार फोन में
ग्लास बैक पैनल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, फोन का कैमरा असल में अदृश्य नहीं है। इसे बनाने में कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी
(Color Shifting Technology) का इस्तेमाल किया गया है।

कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी की वजह से फोन में कैमरा लेंस एक निश्चित एंगल से देखने पर ही दिखेंगे। कलर शिफ्टिंग टेक्नोलॉजी सामान्यत: कैमरा लेंस और
फोन के बैक पैनल को एक जैसा ही दिखाता है जिससे कैमरा लेंस दिखते ही नहीं हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी ने
कोई और जानकारी साझा नहीं की है।

OnePlus 8 Lite की जानकारी हो चुकी है लीक
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही 8 सीरीज (OnePlus 8 Series) को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही 8 सीरीज से
जुड़ी कई रिपोर्ट लीक हुई हैं, जिनमें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी मिली हैं। इसके अलावा हाल ही में वनप्लस 8 और 8 प्रो फोन के लॉन्च
की जानकारी भी सामने आई थी। दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो कंपनी अब इस सीरीज की लाइट रेंज लेकर आएगी, जिसमें वनप्लस 8 लाइट
(OnePlus 8 Lite) पहला स्मार्टफोन शामिल होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.