Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : 15 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल के दाम में 14 पैसे प्रत लीटर की गिरावट

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में स्थिरता के बाद फिर दाम कम हुए हैं। वास्तव में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में कटौती हुई है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 69 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- वैश्विक कारणों की वजह से सोने और चांदी के बढ़े दाम, 150 रुपए का हुआ इजाफा

पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.55, 78.14 और 81.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दाम 78.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- सीएए के विरोध के बीच जेफ बेजोस का बड़ा बयान, भारत की होगी 21वीं सदी

14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में औसतन 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 69 रुपए प्रति लीटर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आते हुए 68.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में दाम 71.29 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 72.27 और 72.83 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.