Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : राहत पर लगा ब्रेक, पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली। लगातार ती दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में राहत देखने को मिल रही थी। जिस पर अब ब्रेक लग गया है। चौैथे दिन पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में स्थिरता देखने को मिल रही है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव संभव नहीं है। वहीं कुछ एक्सपर्ट का यह भी कहना था कि क्रूड ऑयल के महंगा होने के बाद जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम हुए थे, सस्ता होने के बाद स्थानीय स्तर पर उसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला। उनके अनुसार कंपनियां अब मुनाफावसूली में लगी हुई है। हो सकता है कुछ दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी गिरावट देखने को मिले...

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज दाम स्थिर रखे गए हैं। यानी आज देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार वाले ही लागू रहेंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.70, 78.29 और 81.29 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद यहां पर दाम 78.65 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि तीन दिनों में पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर कम हो चुके थे।

डीजल के दाम में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। यानी आज देश के चारों महानगरों में रहने वाले लोगों को सोमवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। सोमवार को डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम 69.06, 71.43, 72.42 और 72.98 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि डीजल के दाम में इससे पहले दो दिन हुई कटौती में कुल 11 पैसे प्रति कम हुए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.