Breaking News
recent

Tanhaji Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर चला तानाजी का जादू, 2 दिन में कमाए 36 करोड़

नई दिल्ली।Tanhaji Box Office Collection Day 2: अजय देवगन ( Ajay Devgan ) की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर ( Tanhaji The Unsung Warrior ) को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। तानाजी फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की है।बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तानाजी: द अनसंग वॉरियर ( Tanhaji The Unsung Warrior ) ने पहले दिन तकरीबन 16 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 20 करोड़ की तबाड़तोड़ कमाई की है।जानकारों के मुताबिक फिल्म वीकेंड पर और धमाका कर सकती है और सप्ताह के खत्म होते-होते ये फिल्म 50 करोड़ का आकड़ा छू सकती है।

tanhaji_.jpeg

इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की जोड़ी को लंबे वक़्त के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखा गया है। इससे पहले दोनों स्टार ओमकारा में एक साथ में दिखाई दिए थे। तानाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय और सैफ के साथ काजोल भी अहम भूमिका में हैं।फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा पताका लहराते हैं। अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। वहीं काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं।

दीपिका के सपोर्ट में आए मुल्क के डायरेक्टर, कहा- ‘पिता को लेकर कह दी बड़ी बात

फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन के किरदार में सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया हैं। अजय देवगन और सैफ अली खान दोनों ने ही अपने रोल में बढ़िया काम किया हैं। इन दोनों के किरदार ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा हैं।फिल्म में थोड़ी बहुत कमियां भले ही हो लेकिन फिर भी दोनों स्टार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहे। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के तथ्यों को छोड़ दें, तो विजुअली तौर पर ये फिल्म बेहतरीन है। युद्ध के सीन को कोरियोग्राफर ने बेहतरीन बना दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.