Breaking News
recent

जर्जर भवनों में आंगनवाड़ी के नौनिहाल, 120 केंद्रों पर शौचालय नहीं

बुरहानपुर. बच्चों का भविष्य गढ़ रही आंगनवाडिय़ों की ही हालत ठीक नहीं है। शहर से लेकर अंचल तक कोई जर्जर भवन में हैं, तो किराये के भवन में संचालित है। इसमें कही शौचालय भी नहीं है। हालात तो यह है कि जिस प्राथमिक स्कूल का ावन जर्जर होने से स्कूली बच्चों को यहां से दूसरी जगह शिट कर दिया, उसी जगह पर नौनिहालों को बैठाया जा रहा है। नेपानगर की एक आंगनवाड़ी का यह हाल है कि कार्यकर्ता घर से पानी लाकर बच्चों को पीला रही है। शासन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी विभाग खुद के आंगनवाड़ी तक नहीं बना सका। कही संसाधनों का अभाव है, तो कही निरक्षर कार्यकर्ताओं के हाथ में बच्चों का भविष्य है। इन केंद्रों पर शासन की मंशानुसार अंडे वितरण भी शुरू नहीं हुआ। हालांकि अफसरों का कहना है कि नए सत्र से यह अंडा मिलना शुरू होगा।

ऐसे है आंगनवाडिय़ों के हाल
बीयू२१०४ : नेपा के वार्ड-९ में आंगनवाड़ी में में शौचालय नहीं है। सार्वजनिक नल से पानी भरन पड़ रहा है। किराये के भवन में केंद्र लग रही है। मकान मालिक आने पर केंद्र खाली करना पड़ता है कही ओर किराए का देखना पड़ता है। यहां पर ४० की संया दर्ज है आते १५-२० बच्चे।

बीयू२१०३ : नेपा की वार्ड-७ आंगनवाड़ी नंबर ९ में नेपा मिल के क्वार्टर में रह रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने घर पर आंगनवाड़ी लगा रही है। यहां १५ बच्चे आते हैं ३५ की संया दर्ज है। यही हाल वार्ड -३ की आंगनवाड़ी २ का भी है। यहां कार्यकर्ता के घर केंद्र संचालित होता है।

देड़तलाई-
बीयू२१०२ : ग्राम पंचायत मोंद्रा के सामुदायिक ावन में आंनगवाड़ी लग रही है। जहां पहले केंद्र लग रहा था वह भवन बहुत जर्जर है। खिड़कियां भी नहीं है। शौचालय भी खराब पड़े हैं। कार्यकर्तायमूदा बरडे ने केंद्र क्रमाक ३ का भवन २०१७ से चालू हुआ था, लेकिन अभी तक अधूरा पड़ा है। सरपंच सचिव को कहने के बाद भी पूरा नहीं हुआ। यहां पानी की व्यवस्था शौचालय नहीं है।

नेपानगर क्षेत्र के वार्ड २ में आंगवाड़ी प्राथमिक शाला जर्जर भवन के अतिरिक्त कक्ष में चल रही है। जबकि यहां स्कूल संचालित नहीं हो रही है। यहां पानी कार्यकर्ता घर से लाती है। यहां ६० की संया दर्ज, २५ बच्चे आते हैं।

यह भी है चिंता की बात
८१५ आंगनवाड़ी केंद्रों पर केवल १६२ कार्यकर्ता और ११ सहायिका स्नातक है। जबकि ३ कार्यकर्ताऔर ६८ सहायिका निरक्षर है। ६वीं से ८वीं तक पढ़ी १३३ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और २६५ सहायिका है। ९वीं से १०वीं तक पढ़ी १७० आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अैर १५० सहायिका है। ११वीं व १२वीं पढ़ी ३०० कार्यकर्ता व ८२ सहायिका है।

ऐसी है पानी की उपलब्धता
३९० केंद्र हैंडपंप के भरोसे
२ पर कुओं से पानी लाते है
४१५ में नजलजल योजना से
८ में अन्य स्त्रोतों से पानी आता है

ऐसी है दर्ज संया
६ माह से ३ वर्षतक : ३८९७६ दर्ज, ३७१८ लाभार्थी
३ से ६ वर्ष : ४२२२० दर्ज, २९८२५ लाभार्थी
गर्भवती : ८१५४ दर्ज, ७३४९ लाभार्थी
धात्री : ८०२८

आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति
७८२ पक्के
३२ आधा पक्का
१ कच्चा
५५९ शासकीय भवनों में
२४५ किराये के भवन में
११ न खुद के न ही किराए में

संसाधनों की स्थिति
संसाधन उपलब्ध अनुपलब्ध
शोचालय ६९५ १२०
भंडारण ७१९ ९६
शिक्षा कीट ८०२ १३
माप यंत्री ८०९ ६
एनएचइडी ७१९ ९६
थालियां ७८३ ३२
गिलास ७८० ३५
चमच ७३८ ७७
दवा कीट ५६५ २५०
बाउंड्रीवाल ३१९ ४९६

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.