जयपुर. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की ओर से महंगाई भत्ता भुगतान करने, वेतन कटौती आदेश वापस लेने और सामंत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में जिला कलक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कलक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में कर्मचारी 24 से 28 फरवरी तक जयपुर में क्रमिक धरना देंगे। फिर भी सरकार ने मंागें नहीं मानी तो महासंघ आंदोलन को और व्यापक करेगा। जिला महामंत्री देवी सहाय वर्मा ने कर्मचारियों से प्रदर्शन के लिए सभी कर्मचारियों से कलेक्ट्रेट सर्किल पर जुटने का आहृवान किया है।
यें हैं मांगें
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में जुलाई 2017 से देय पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, सावंत समिति की रिपोर्ट प्रकाशित करने, वेतन कटौती के आदेश वापस लेने, सातवें वेतन आयेाग के अनुरुप पे मैट्रिक्स तय करने, 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू करना आदि शामिल हैं।





No comments:
Post a Comment