महेश्वराकलां. पुलिस लाइन रोड पर स्थित मीना छात्रावास में शनिवार को आयोजित समारोह में मीना समाज की 321 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, दौसा विधायक मुरारीलाल मीना, बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों सहित जन्रपतिनिधियों ने हिस्सा लेकर शिक्षा को बढ़ावा देने की नसीहत दी। कार्यक्रम में डॉ. किरोड़ी ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। सभी युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर प्रतियोगिता के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ तैयारी करें तो ही सफलता हासिल हो सकती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि एक लक्ष्य बनाकर उसकी तैयारी करें तो सफलता निश्चित रूप से मिल सकती है।
उन्होंने मीणा छात्रावास में पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद कोटे से 20 लाख रुपए देने तथा युवाओं को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दो आर ओ मशीन लगवाने की घोषणा की। दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि समाज के विकास के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा। मतभेद भुलाकर छात्रावास विकास के लिए आगे आकर कार्य करें।उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा का वातावरण बनने लगा है। सभी साथी शांति एवं भाईचारे से रहकर जिले में शिक्षा का वातावरण निर्माण करें। ताकि युवा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर सकें।दौसा विधायक ने छात्रावास में मीठा पानी, सडक़ निर्माण की घोषणा की। सिहर्रा की ढाणी के लोगों ने छात्रावास में वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आकर कार्य करें। सडक़ -नाली निर्माण ऐसी गतिविधियां तो जीवन पर्यंत चलती रहेगी। विकास एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास तथा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने मीणा छात्रावास परिसर में सीबीएसई कोर्स का एक विद्यालय संचालित करने का भरोसा भी दिया। पूर्व आईएएस अधिकारी जेपी मीणा, आरडी मीणा तथा सचिवालय में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंजीलाल मीना ने भी युवाओं का मार्ग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मीणा छात्रावास संचालन समिति के पदाधिकारी डॉ. मोहनलाल मीना ने कहा कि युवा सही रास्ते पर चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। व्हाट्सएप एवं फेसबुक चलाने से परीक्षाओं की तैयारी नहीं होती।
युवा वर्ग किसी के झांसे में नहीं आएं। पार्षद इंद्रकुमार मीणा, डॉ. जेपी मीणा, घासीलाल ग्रामीण बाबूलाल मीणा, धर्मपाल मीना, केसी मीना, हरिनारायण, रामस्वरूप, हीरालाल , हनुमान, जौहरीलाल, भगवानसहाय, कल्याणसहाय, गिर्राजप्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिभावान छात्र छात्रा मौजूद थे





No comments:
Post a Comment