Breaking News
recent

मूंग घोटाला : कांग्रेस नेता का कारनामा, 89 लाख रुपए की मूंग खरीद घोटाले का मामला दर्ज

पाली/जैतारण। Case filed against Congress leader in Pali : जिले के जैतारण कृषि मंडी [ Jaitaran Krishi Mandi ] में क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड [ Purchase sales cooperative society ] के माध्यम से किसानों से सर्मथन मूल्य पर खरीदे मूंग में मिलावट करने, हजारों बोरी मूंग गायब करने का मामला उजागर होने के बाद सोमवार को आखिरकार जैतारण थाने में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा परिवहन व हैण्डलिंग ठेकेदार व कांग्रेस नेता धर्मेद्र काला [ Dharmendra Kala ], केकिंदड़ा निवासी बाबूलाल व्यास व बेड़ कलां निवासी रामनिवास के खिलाफ दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मंडी में 2534 मूंग से भरे कट्टे गायब है, साथ ही चार हजार कट्टों में वजन भी कम है। इससे सरकार को करीब 89 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माल सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार की थी
जैतारण थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति जैतारण के सहकारिता निरीक्षक पाबूराम चौधरी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वर्ष 2019-20 के लिए किसानों से मूंग खरीद समर्थन मूल्य पर की गई। इसके परिवहन का ठेका जोधपुर के 3/2 कुड़ी भगतासनी निवासी धर्मेन्द्र काला (मैसर्स सुंदर कंसट्रक्शन ) की फर्म को दिया गया। इसमें माल खराब होना, चोरी, माल कम होना, सुरक्षा व गुणवत्ता में किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर जिम्मेदार भी ठेकेदार को ठहराने का एग्रीमेंट हुआ। इस माल को सुरक्षित वेयर हाउस तक पहुंचाना था।

समिति द्वारा 2546 किसानों से 92839 कट्टे मूंग (प्रति कट्टा 50 किलो) खरीदा गया। इनमें से ठेकेदार द्वारा परिवहन कर 72223 कट्टे ब्यावर, जोधपुर, सुमेरपुर के वेयर हाउस में भेजे गए। 20616 कट्टे बाकी खरीद केन्द्र पिड पर होने चाहिए। लेकिन भौतिक सत्यापन में 18082 कट्टे ही मूंग मिला। 2534 कट्टे गायब मिले। चार हजार कट्टों में औसत तीन-तीन किलो मूंग भी कम मिला, जो खुद-बुर्द किया गया है। इससे सरकार को 89 लाख 32 हजार 350 रुपए का नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि बाकी का मूंग चोरी हुआ है।

पत्रिका ने लगातार प्रकाशित किए समाचार
सरकारी मूंग की खरीद का घोटाला राजस्थान पत्रिका ने तीन दिन पूर्व उजागर किया था। पत्रिका ने लगातार समाचार प्रकाशित कर पूरे मामले को प्रशासन के समक्ष लाया। इसके बाद सोमवार को यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

ठेकेदार कांग्रेस नेता व भूमि विकास बैँक अध्यक्ष भी
ठेकेदार धर्मेन्द्र काला जोधपुर निवासी है। वह कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठा का जिलाध्यक्ष है। गत विधानसभा चुनाव में जैतारण क्षेत्र से काला ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी भी की थी। काला वर्तमान में पाली में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष भी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.