Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा सोमवार का दिन

अंक 01: कानूनी विवादों में समझौते के प्रयास कुछ दिनों के लिए टल सकते हैं। निजी संबंधों में एक दूसरे के प्रति पूर्ण विश्वास बनाकर रखें। मित्रों के रूखे व्यवहार में कमी आएगी। अनुकूलता के लिए सूर्यदेव को हल्दी मिश्रित जल से अर्घ्य दें।


अंक 02: नये-नये विचारों के जन्म लेने से कारोबार में फलीभूत होने से लाभ की स्थिति बनती है। कार्यक्षेत्र की कानूनी समस्या को न सुलझा पाने से अधिकारी वर्ग असंतुष्ट रहेगा। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।


अंक 03: वाहनों के उपयोग में नियम पालन का ध्यान रखें। स्वास्थ्य के अनुकूल रहने से कार्यों को समय पर कर पाएंगे। स्वतंत्र रहकर किये गए कार्यों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए गरीबों में गर्म दूध का वितरण करें।


अंक 04: जमीनों में किया गया निवेश सुखद रहेगा। अग्निकारक वस्तुओं के प्रयोग में बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता है। मित्रों से अतिनिकटता के कारण धोखा हो सकता है। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल सरस्वती देवी के दर्शन करें।


अंक 05: सामाजिक कार्यों में दूसरों के महत्व को नजरअंदाज न करें। ईश्वर भक्ति के कारण आत्मविश्वास में आई कमी दूर होगी। अध्ययनरत छात्र पूरे समय अन्य कार्य में व्यस्त रहेंगे। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।


अंक 06: अत्याधिक उत्तेजना व व्याकुलता के कारण जनपक्ष में बनी छवि पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखने से परिवार में आपकी खोई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त होगी। अनुकूलता के लिए गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।


अंक 07: महत्वकांक्षाएं नये-नये काम के लिए प्रेरित करेगी किंतु अभिमान के कारण सफलताएं नहीं मिल पाएगी। नौकरी में प्राप्त अवसरों को भुनाने में सफल नहीं हो पाएंगे। अनुकूलता के लिए रुपये के दुरूपयोग से बचें।


अंक 08: रूके हुए कार्य की बाधा दूर होगी एवं उनमें निरंतर गति आएगी। रूचिगत भोजन का सेवन सेहत को ध्यान में रख कर करें। बुजुर्गों की देख-रेख में किसी तरह की कोताही न बरतें। अनुकूलता के लिए नारंगी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।


अंक 09: न्यायिक प्रक्रियाओं के समय पर पूरा न होने के कारण मन में निराशा का भाव बना रहेगा। मशीनरी के उपयोग में आपकी लापरवाही दूसरों के लिए मुसीबत बन सकती है। अनुकूलता के लिए श्रीकृष्ण मंदिर में माखन मिश्री का भोग लगाएं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.