Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें आज किस अंक के व्यक्ति की चमकेगी किस्मत

अंक 01: नौकरी में उत्साहपूर्वक किये गए कामों के सफल होने से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कम होने से मन में उत्साह पैदा होगा। अनुकूलता के लिए गरीब बच्चों में पसंद की वस्तु वितरित करें।


अंक 02: सामाजिक कार्य में निरंतरता से अरूचि की स्थिति बन सकती है। निजी संबंधों में अपने विचार कम से कम रखें। सांस्कृतिक गतिविधि में भागीदारी का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा। अनुकूलता के लिए घर में पवित्र जल का छिड़काव करें।


अंक 03: सामाजिक स्तर पर व्यर्थ के बहस से बचें। जमीन-जायदाद के कामों में त्वरित लेन-देन फायदेमंद साबित होगा। खानपान में अनियमितता से पेट संबंधित विकार हो सकते हैं। अनुकूलता के लिए जीवमात्र को परेशान करने से बचें।


अंक 04: सहकर्मी से आपसी विवाद होने से मन विचलित रह सकता है। व्यापार में अतिरिक्त खर्चों को रोक न पाने से मन अशांत रहेगा। पूरे समय मन में अनिश्चितता बनी रहेगी। अनुकूलता के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।


अंक 05: तेजी मंदी के कारोबार में किये गए निवेश के शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कठोर वाणी के प्रयोग के कारण वर्षों से बने संबंधों में दूराभाव पैदा हो सकता है। अनुकूलता के लिए गाय के गोबर से बने कंडे की धूप दें।


अंक 06: भाग्य के भरोसे कार्यों को छोड़ने में नुकसान संभावित है। शिक्षा के क्षेत्र में अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता में कमी आएगी। अनुकूलता के लिए शनिदेव का सरसों तेल से अभिषेक करें।


अंक 07: कार्यक्षेत्र में भावना में बहकर लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार सहित लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते हैं। स्वप्रेरणा से नये काम के होने की संभावना बनती है। अनुकूलता के लिए मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री (सीधा) चढ़ाएं।


अंक 08: साझेदारी में किये गए कार्य के सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। भौतिक सुख सुविधा से नित्य पूजन कर्म बाधित होगा। जोखिम के कार्य में ध्यान बंटने की संभावना बनती है। अनुकूलता के लिए पीपल के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।


अंक 09: पराक्रम में कमी से लाभप्रद स्थिति फिसल सकती है। कानूनी विवाद के आगे बढ़ने से मायूसी रहेगी। पुश्तैनी कारोबार में सह जन से किसी भी सहयोग की अपेक्षा न रखें। अनुकूलता के लिए दिन के किसी भी समय कुछ देर ऊँ का जप करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.