मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर पीपलकी के समीप बुधवार को आवारा पशु बचाने को लेकर ट्रक डिवाइडर पर चढकऱ पलट गया। ट्रक में भरा परचूनी का सामान सडक़ पर फैल जाने से राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस के अनुसार जयपुर से परचूनी का सामान भरकर बयाना जा रहा ट्रक पीपलकी के समीप अचानक आवारा पशु सामने आ जाने से चालक ने जानवर को बचाने को लेकर डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इससे पलट गया। ट्रक के पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं आने से चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन की सहायता से सडक़ से हटाकर राजमार्ग को सुचारू कराया। सडक़ पर फैले सामान को दूसरा ट्रक मंगवाकर भेजा गया। Truck overturns on stray animals
घर के बाहर से ट्रक चोरी
लालसोट. शहर के श्यामपुरा कलां रोड पर खड़े एक ट्रक को बुधवार रात्रि को अज्ञात जने चुरा ले गए। परिवादी कैलाशप्रसाद मीना ने लालसोट थाने में मामला दर्ज कराया कि पांच फरवरी शाम को उसका ट्रक घर के सामने खड़ा था।गुरुवार सुबह देखा तो ट्रक नहीं मिला।पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दिया है। (नि.प्र)
ट्रेलर चोरी के समय काम ली कार जब्त
महुवा. थाना पुलिस ने 13 दिन पूर्व पीपलखेड़ा गांव से ट्रेलर चोरी के दौरान काम में ली गई कार को अलवर से जब्त कर एक जने को पूछताछ के लिए लाया गया है। पुलिस ने टे्रलर को पहले ही बरामद कर लिया था।
थाना प्रभारी करणसिंह राठौड़ ने बताया कि 24 जनवरी रात को पीपलखेड़ा गांव में घर के आगे खड़े ट्रेलर को चुराने के दौरान काम ली गई कार को बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम एएसआई भगवान सिंह व कांस्टेबल धर्मराज ने अलवर से कार जब्त कर मालिक को भी हिरासत में लिया है। कार मालिक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 24 जनवरी को कार को उसका ***** जावेद सर्विस सेन्टर से ले गया था, जिसे उसने 28 जनवरी को वासप वहीं खड़ी कर दी। इससे यह साबित हो सके कि घटना में यह कार काम में नहीं ली गई है। पुलिस ने पूर्व में ट्रेलर को हरियाणा के पुन्हाना थाना इलाके के लुहिंगा कला की पहाड़ी की तलहटी से बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि वारदात के संलिप्त अजरू मेव , भुट्टू मेव निवासी जैमत थाना पुन्हाना हरियाणा व जावेद की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद कई वारदातें खुलने की उम्म्ीद है।





No comments:
Post a Comment