Breaking News
recent

नगर निगमशहर को स्वच्छ-सुन्दर, हरा -भरा और जलयुक्त बनाने के लिए ब्राण्ड एम्बेसेडर आज बताएंगे गुर

बीकानेर.शहर को स्वच्छ-सुन्दर, हरा-भरा और जलयुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम में बैठक होगी। डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति और ब्राण्ड एम्बेसेडर स्वच्छ राजस्थान के के गुप्ता निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे।

शहर में स्वच्छता और सुन्दरता को लेकर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यो की जहां जानकारी लेंगे, वहीं डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र की तरह बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में अव्वल स्थान प्राप्त करे, इसके लिए आवश्यक जानकारियां भी देंगे। गौरतलब है स्वच्छता सर्वेक्षण २०१९ में डूंगरपुर निकाय ने स्वच्छ भारत मिशन, पौधारोपण एवं जल संचय में कई महत्वपूर्ण कार्य कर देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया था।

डूंगरपुर निकाय की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर डूंगरपुर नगर परिषद सभापति के के गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्राण्ड एम्बेसेडर स्वच्छ राजस्थान बनाया गया। निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि यह बैठक दोपहर २ बजे निगम सभागार में आयोजित होगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.