Breaking News
recent

असुरक्षित महसूस कर रही हैं महिला आइएएस अधिकारी

मनीष कुमार सिंह

अजमेर. शहर में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर महिला आइएएस अधिकारी की छवि को लेकर जो पोस्ट वायरल की गई है उससे अधिकारियों में असुरक्षा की भावना आ गई है। उनकी छवि को धूमिल व नष्ट किया गया है। इससे वे स्वयं को अपमानित और शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। यह उल्लेख महिला आइएएस अधिकारियों की ओर से शहर के दो थानों में दर्ज कराई गई एफआईआर में किया गया है।

वकील राजेश टंडन के खिलाफ 3 फरवरी को शहर के सिविल लाइंस व सदर कोतवाली थाने पर जो प्रकरण दर्ज किए गए हैं उनका निष्कर्ष यह निकल रहा है कि इस तरह की घटना से महिला आइएएस अधिकारियों की छवि खराब हुई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जिस वीडियो क्लिप को लेकर टंडन की ओर से दावा किया गया है वह जालसाजी और महिला आइएएस अधिकारी के सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया है। इससे उनकी निजता व शालीनता भंग हुई है। जबकि वे रोजाना आमजन से मिलती हैं और निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी को अंजाम देती हैं। प्रकरण से उनकी छवि को नष्ट किया गया और वह अब स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

सेवा की छवि को किया धूमिल

महिला आइएएस अधिकारी ने वकील राजेश टंडन के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर में कई गम्भीर आरोप लगाए है। उन्होंने शिकायत में बताया कि टंडन ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है वह मानहानिकारक, अशोभनीय, अपमानजनक व अजमेर में कार्यरत महिला अधिकारियों की छवि धूमिल करने वाली है। उसमें जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह आमआदमी के बीच अधिकारियों को अपमानित करने वाली है। पोस्ट से यह प्रतीत होता है कि टंडन ने अपने या परिचितों के फेवर में काम करवाने के लिए धमकाने का भी लहजा जाहिर किया है, ताकि इससे अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके। टंडन ने महिला अधिकारियों की छवि को बेहद खराब बताया है। सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली गई है वह पूरी तरह से आपत्तिजनक है। इससे अधिकारियों की आमजन में छवि को खराब किया है।

पोस्ट से हैं शर्मिंदा

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी एक महिला मित्र ने दी। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इससे उनके मन में आइएएस अधिकारियों के प्रति खराब छवि बन गई। महिला मित्र ने महिला अधिकारी से भी सवाल किया कि पोस्ट को देखकर प्रतीत होता है कि क्या सारी महिला अधिकारी ऐसी हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह की पोस्ट से वह स्वयं को शर्मिंदा महसूस कर रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.