Breaking News
recent

प्रतिभाओं का किया सम्मान

दौसा. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोराड़ी ढाणी में वार्षिकोत्सव मनोहरलाल गुप्ता के मुख्यातिथ्य में आयोजित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
भामाशाहों, होनहार बालकों व पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक मनोहर खण्डेलवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान आरपी महेश खण्डेलवाल, शिमला शर्मा, पदमचंद जैन, बाबूलाल शर्मा, पूजा मुद्गल, बनवारीलाल बुनकर, हनुमानसहाय शर्मा आदि थे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोली में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वृद्धिचंद मीना व अध्यक्षता हट्टूराम मीना ने की। प्रधानाध्यापक विनोदकुमार शर्मा, पीईईओ मुकेश मीना आदि ने प्रतिभाओं का सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोविंदनारायण शर्मा ने सरस्वती मंदिर की साज-सज्जा की घोषणा की। मंच संचालन रामगोपाल शर्मा ने किया।

भंडाना . राजकीय माध्यमिक विद्यालय जीरोता खुर्द में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पीईईओ प्रधानाचार्य भंडाना ओमप्रकाश शर्मा ने बालकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त लेखाधिकारी भोमाराम बैरवा ने अगले शिक्षा सत्र में ग्रामीण शिक्षा समिति गठन का सुझाव दिया और विद्यालय परिसर में 5 सौ पौधे लगाने और संभालने का जिम्मा लिया।साथ ही जिला स्तर पर बालकों के कबड्डी खेल में विजेता रहने पर शारारिक शिक्षक अशोककुमार शर्मा की सराहना की। छात्राओं ने असम, राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुतियां दी।
निशा महावर ने दीपावली पर शहीद सैनिक के घर नहीं लौटने पर उसके पुत्र की पीड़ा को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया तो उपस्थित लोगो के आंखों से अश्रु धारा बह निकली और माहौल भाहुक हो गया। गार्गी पुरस्कार प्राप्त बालकों को भी सम्मानित किया गया। संचालन व्याख्याता योगेंद्र कुमार शर्मा ने किया। कमलेश बैरवा, पूर्व सरपंच गोपालसिंह राजावत, रघुवीरसिंह गुर्जर, एडवोकेट जगजीवनराम बैरवा, राजेन्द्र सिंह राजावत, गंगाराम सैनी, लक्ष्मीनारायन बैरवा, बनवारीलाल बैरवा, देवेश वशिष्ठ, रामजीलाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक अशोक शर्मा, सतीश शर्मा, मुंशी खान, अशोक कौशिक, ललिता गुर्जर, सुनीता जैन, नीलम अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

गुढ़लिया-अरनिया. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलवा में शनिवार को वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह होगा। राजेन्द्रसिंह कोलवा ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक गजराज खटाना होंगे। अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चौथमल मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि पेपसिंह राठौड़, अमरसिंह गुर्जर व ओमप्रकाश होंगे।

वार्षिकोत्सव में मंत्री भूपेश आएंगी
गीजगढ़. कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश होंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.