अजमेर. स्मार्ट सिटी smart city के तहत शहर को हराभरा बनाने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ADA की कॉलोनियों तथा अन्य कॉलोनियों coloniesमें पार्क Parks विकसित developed किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के एसीईओ ने एडीए कमिश्नर को पत्र लिख कर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। पार्कों के विकास के लिए स्मार्ट सिटी से फंड खर्च किया जाएगा। स्मार्ट सिटी ने इसके लिए प्राथमिक सर्वे के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण ने वार्ड नम्बर 1,2,6,12,43, 44,50,51,54,55,56,57 तथा वार्ड नम्बर 60 में पार्क विकसित करने का प्रस्ताव स्मार्ट सिटी को दिया है। कॉलोनियों में पार्क विकसित होनें से आसपास के लोगों को टहलने व बैठने का स्थान मिलेगा तथा बच्चे खेल सकेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत विकसित इन पार्कों के मेंटीनेंस का जिम्मा भी स्मार्ट सिटी संभालेगी।
एडीए के 36 पार्कों का होगा विकास
स्वीकृति जारी
अजमेर विकास प्राधिकरण उत्तर विधानसभा क्षेत्र की अपनी पंचशील, हरिभाऊ उपाध्याय नगर,बी.के.कौल नगर, प्रगति नगर, कोटड़ा योजनाओं के 36 पार्कों का विकास करेगा। इनमें पेड़-पौधे लगाए जाएंगे तथा लॉन विकसित किया जाएगा। इस पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा पार्को की मरम्मत पर 81 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पार्कों में झूलों की मरम्मत पर 5 लाख रुपए खर्च होंगे। लिंक रोड चौपाटी की मरम्मत पर भी 11 लाख रुपए खर्च होंगे। यहां रंग रोगन किया जाएगा तथा पत्थर व लाइटें आदि लगाई जाएगी,प्राधिकरण आयुक्त ने इसकी स्वीकृति जारी कर दी।क्या बनाना है बताएं,गलती पर शिकायत करेंप्राधिकरण अधिकारियों का कहना है पार्क का विकास कॉलोनी के लिए लोगों के लिए किया जा रहा है। पार्क में क्या काम करवा है इसकी जानकारी व सुझाव प्राधिकरण आयुक्त,सचिव तथा सम्बन्धित एक्सईएन को दी जा सकती है। इसके अलावा यदि पार्को में हो रहे कार्य खानापूर्ति की जा रही है तो इसकी शिकायत पर आमजन 181 सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाई जा सकती है।
read more: खुले में बह रही सुलभ शौचालय की गंदगी,यात्री परेशान





No comments:
Post a Comment