Breaking News
recent

सिंधीबस्ती फोरलेन की पुलिया पर निकले सरिए, हादसे का अंदेशा

बायपास मार्ग निर्माण करते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने के कारण बायपास मार्ग समय से पहले ही जर्जर हो गया है। कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को फोरलेन मार्ग पर हुए गड्ढों का भराव कार्य करने के आदेश भी दिए थे।लेकिन अब तक एक भी गड्ढें का भराव नहीं किया गया है।


बुरहानपुर. गणपति नाके से सिंधीबस्ती तक बनाया गया बायपास फोरलेन मार्ग पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है। बायपास मार्ग की सिंधीबस्ती पुलिया से अब सरिए बाहर निकल रहे हैं। जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कलेक्टर के आदेश होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने अब तक बायपास के गड्ढें तक बंद नहीं किए है।
शहर के बीच से गुजर रहे इंदौर.इच्छापुर स्टेट हाइवे से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए सिंधीबस्ती होकर गणपति नाका तक बायपास फोरलेन मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से कराया था। बायपास मार्ग निर्माण करते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने के कारण बायपास मार्ग समय से पहले ही जर्जर हो गया है। कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को फोरलेन मार्ग पर हुए गड्ढों का भराव कार्य करने के आदेश भी दिए थे।लेकिन अब तक एक भी गड्ढें का भराव नहीं किया गया है।
पुलिया से निकल आए सरिए
गणपति नाका से सिंधी बस्ती तक मार्ग का निर्माण करने वाले ठेकेदार को विभाग से टर्मिनेट भी कर दिया है। बायपास मार्ग की पुलिया से अब सरिए बाहर निकल रहे हंै। जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। मार्ग पर हुए जानलेवा गड्ढें और पुलिया निर्माण को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ। बायपास बनने से लेकर अब तक न तो डिवाइडर का काम हुआ और न ही स्ट्रीट लाइट का। जबकि इसी मार्ग पर हमीदपुरा क्षेत्र आता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.