मेहंदीपुर बालाजी (मानपुर). नाबालिग लड़की को पांच साल पहले बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले फरार इनामी वारंटी राजेश उर्फ बजरंग शर्मा निवासी खोहरा पदमपुरा थाना टोडाभीम को मेहंदीपुर थाना पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान के निर्देश पर हिम्मत सिंह चारण के सुपरविजन पर थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
Reward warranty was arrested from Haryana, minor girl scam
इस तरह हुआ खुलासा
कांस्टेबल लक्ष्मीकांत को प्राप्त सूचना के आधार पर थाने से हरियाणा पहुंची पुलिस ने इलाके की मजदूरी एरिया, फैक्ट्री एरिया की जगहों पर सूचनाओं का संकलन कर पंपलेट में मौजूद फोटो के आधार पर पता व अभियुक्त राजेश बजरंगा शर्मा कि कस्बे व सार्वजनिक स्थानों पर फोटोग्राफ को दिखाकर तलाश की।टीम में शामिल सदस्यों द्वारा वेश बदलकर दिहाड़ी पर मजदूरी की गई। मजदूरों को भी पंपलेट में मौजूद फोटो दिखाकर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो एक मुखबिर मजदूर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि राजेश नाम का एक लड़का जो अपने आप को गाजियाबाद का होना बताता है और अपना परिवार सहित किराए के कमरे में रहता है। जो अभी शिवानी हरियाणा में मजदूरी कर रहा है।
सूचना पर रवाना हुई पुलिस टीम ने ठिकाने पर पहुंचकर फोटो आधार पर आरोपी की तलाश की तो फोटो में मौजूद हुलिया एक व्यक्ति को पानी के टैंक के पास बेलदारी करता दिखाई दिया। पुलिस पहुंचने पर सकपका गया और पानी के टैंक में घुस गया। वहां पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से सुरक्षित पानी निकालकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बजरंगा शर्मा जाति वैष्णव निवासी खोहरा पदमपुरा बताया। पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर नाबालिग लड़की को भी उसके किराए के कमरे से दस्तयाब कर लिया।
गौरतलब है कि 25 जून 2015 को पीडि़ता के पिता ने मेहंदीपुर बालाजी थाने में बजरंगा शर्मा के खिलाफ नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी तथा नाबालिग को दस्याब करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मेहंदीपुर बालाजी थाने पहुंचकर हंगामा भी किया था।
Reward warranty was arrested from Haryana, minor girl scam





No comments:
Post a Comment