Breaking News
recent

कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों की जनसुनवाई पर ब्रेक

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन होने वाली मंत्रियों की जनसुनवाई पर अब बड़ा ब्रेक लग सकता है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी इसके संकेत दिए हैं।

दरअसल सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसके चलते सभी मंत्री विधानसभा में मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है सत्र एक महीने से भी ज्यादा चल सकता है। ऐसे में तब तक विधानसभा सत्र चलेगा पीसीसी में जनसुनवाई नहीं होगी।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली जनसुनवाई टाल दी गई है क्योंकि तमाम मंत्री विधानसभा में मौजूद रहेंगे। शर्मा का कहना है कि अगर बजट सत्र के दौरान जब-जब भी अवकाश आएगा, तब-तब जनसुनवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के लिए मंत्रियों की जनसुनवाई 7 अक्टूबर से शुरू की गई थी। चार माह से चल रही जनसुनवाई के दौरान 7 हजार से ज्यादा फरियादी अपनी फरियाद लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.