Breaking News
recent

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली

कठनाड़ी (बडिय़ाल कलां). ग्राम कठनाड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित शिव मंदिर में रविवार को शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा, सरस्वती प्रतिमा स्थापना एवं श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर में विधि विधान के साथ कलश पूजन किया गया। इसके बाद संगीत की मधुर ध्वनि के बीच कलश यात्रा शुरू हुई। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख भजन गाती हुई चल रही थी तो पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा कठनाड़ी, मोटूका एवं रूपबास सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वृदांवन धाम से आए पंडित केदार शास्त्री ने भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। 21 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
लालसोट. बिलौणा कलां गांव में उद्यान सेवा समिति के तत्वावधान में जारी भागवत कथा ज्ञानयज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पं. बनवारीलाल ने कथा सुनने का महत्व बताया। सीताराम, जगदीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।(नि.प्र)

फागोत्सव 23 को
लालसोट. मंडावरी कस्बे में 23 फरवरी को होने वाले फागोत्सव के पोस्टर का विमोचन उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने किया। उन्होंंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक भावनाएं और मजबूत होती है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. धीरज शर्मा, मोहित सिंघल, विक्की सोनी, विनोद मोदी, बृजेश बजाज आदि थे। (नि.प्र)

नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन
दौसा . सेवा भारती समिति की ओर से रविवार को बावड़ीपाड़ा लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि कपिल राजोरिया रहे। अध्यक्षता आलोकसिंह पन्नू ने की। मुख्य वक् ता मोहनलाल शर्मा ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रियंका सैनी ने होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली की विशेषताओं से अवगत कराया। इस चिकित्सा केन्द्र में डॉ. प्रियंका प्रत्येक रविवार व बुधवार को मरीजों का उपचार करेंगी। इस दौरान कैलाश गोठड़ा, रामनिवास शर्मा, गोपाललाल शर्मा, महेशचंद, गोपाल लाल , ललितमोहन पारीक, अशोक नाटाणी,शंकरलाल शर्मा, हंसराज चेची आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.