Breaking News
recent

चादरपोशी के साथ शाह जमाल के सालाना उर्स का आगाज

दौसा. लालसोट रोड स्थित दरगाह हजरत शाह जमाल का 191वां सालाना उर्स रविवार को चादरपोशी के साथ शुरू हुआ। चादरपोशी का जुलूस शहर के विभिन् न मार्गों से होता हुआ खड़बड़शाह की दरगाह पहुंचा। जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ी। रात्रि को कव्वाली का आयोजन हुआ। इसमें कई कलाकारों ने एक से बढकऱ एक कव्वालियां प्रस्तुत कर श्रोताओं को रोके रखा। सदर शमीम अहमद ने बताया कि 10 व 11 फरवरी को महफिले कव्वाली तथा 12 फरवरी को रस्मे कुल के साथ उर्स का समापन होगा। उर्स में जयपुर सहित कई स्थानों के लोग हिस्सा लेंगे।

मोबाइल सेवा ठप
लवाण. कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बीएसएनएल मोबाइल का टावर तो लगा दिया, इसके बाद भी कॉल करने में उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। एक बार में कॉल करने पर तो फोन लगता ही नहीं है और मोबाइल से बैलेंस भी कट जाता है। बिजली जाते ही नेटवर्क भी गायब हो जाता है।


दुब्बी फीडर से ही कैलाई को जोड़ा तो आन्दोलन
दुब्बी. कस्बे के नदी वाले बालाजी के मन्दिर में रविवार को राजीव गांधी युवा मण्डल के सदस्यो की बैठक हुई। इसमें पीलवा जीएसएस से दुब्बी, रेटा, पीलवा, कैलाई गांव को सिटी लाइन से जोडऩे का कार्य एक निजी कम्पनी को सौंपने का विरोध किया गया। मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिह कसाना ने बताया कि पीलवा जीएसएस से सभी गांवों को सिटी लाइन जोडऩे के लिए नक्शा तैयार कराया गया था, लेकिन कम्पनी द्वारा पूर्व के सर्वे नक्शो को नजर अंदाज करते हुए दुब्बी फीडर से ही कैलाई गांव को जोड़ा जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों व युवाओं ने रोष प्रकट कर विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि पीलवा, रेटा गांव की तरह ही कैलाई-दुब्बी को अलग-अलग फीडर से जोड़ा जाए, अन्यथा आन्दोलन किया जाएगा। हेमराज गुर्जर, रूपसिंह गुर्जर, नीरज गुर्जर, भरतलाल, माधोसिंह, टोडरमल गुर्जर आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.