Corona virus : एक ओर पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं राजस्थान में ( Swine flu ) स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल प्रदेशभर में अब-तक 24 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के साथ अलवर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब-तक 1445 लोगों की स्वाइन फ्लू जांच हो चुकी है जिसमे 24 लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आए वही 1420 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
अलवर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की हुई मौत
अलवर जिले में अब-तक 79 लोगों की स्वाइन फ्लू जांच की गई जिसमे 1 पॉजिटिव आए मरीज की मौत हो गई। इधर राजधानी जयपुर में 656 लोगों की जांच में 16 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए । इसी तरह अजमेर में 2, टोंक 1,कोटा 1, और उदयपुर में 1 व्यक्ति स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आया ।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
1 बुखार
2 तेज ठंड लगना
3 गला खराब हो जाना
4 मांसपेशियों में दर्द होना
5 तेज सिरदर्द होना,
6 खांसी आना
7 कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण इस बीमारी के दौरान उभरते हैं।





No comments:
Post a Comment