Breaking News
recent

'बड़ौदा मॉडल पर स्मार्ट बनेगा अजमेर का केन्द्रीय बस स्टैंड

अजमेर. स्मार्ट सिटी के तहत अजमेर का केन्द्रीय बस स्टैंडAjmer's central bus stand गुजरात के बड़ौदा मॉडल 'Baroda Model' पर स्मार्ट smart व यात्री सुविधाओं युक्त आधुनिक रूप में बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्थान पथ परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी smart city की सहमति मिलने पर परिवहन निगम ने इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया। फिलहाल बस स्टैंड निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। अप्रेल तक इसका कार्य शुरु होने की संभावना है।

बस स्टैंड के निर्माण पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रोडवेज के अधिकारी अजमेर बस स्टैंड का निरीक्षण कर चुके हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी कई बार बस स्टैंड का दौरा कर चुके हैं। पूर्व में बस स्टैंड bus stand का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत पीपीपी मॉडल पर होना था इसके लिए कंसलटेंट नियुक्ति की कवाद भी हुई थी लेकिन बाद में रोडवेज अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद इसे रोडवेज के अनुसार ही बनाने का निर्णय किया गया। पूर्व में बस स्टैंड को बस अड्डा प्राधिकरण के रूप में विकसित किए जाने की योजना थी। इसके बार रोडवेज अधिकारियों ने रोडवेज की जमीन को रोडवेज के नाम दर्ज करवाया लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
यात्री सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

बड़ौदा मॉडल पर बनने वाले बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। एसी वेटिंग एवं रेस्ट रूम बनाया जाएगा। यात्रियों के रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप की सुविधा होगी। मनोरंजन के लिए बड़े एलइडी टीवी लगाए जाएंगे। यात्रियों के लिए आधुनिक शौचालय, रोडवेज के चालकों व परिचालकों के लिए रेस्ट रूम तथा बस वेज बनेंगे। रोडवेज वर्कशाप भी स्मार्ट होगा। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए मल्टी स्टोरी पार्र्किंग बनाई जाएगी।
फैक्ट फाइल

अजमेर के केन्द्रीय बस स्टैंड से प्रतिदिन पुष्कर व किशनगढ़ सहित 1200 शेड्यूल संचालित किए जाते हैं। करीब 30 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन होता है। राजस्थान रूट के अलावा अजमेर से जयपुर-दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, एमपी, यूपी, गुजरात के लिए बसों का संचालन किया जाता है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, गुजरात, उत्तराखंड की रोडवेज बसें भी अजमेर से संचालित होती हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.