HEALTH NEWS IN HINDI : राजधानी जयपुर को आज दो और जनता क्लीनिक ( Janta Clinic ) की सौगात मिलने जा रही है । बता दे किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के जालुपूरा पार्क व तोपखाना देश के रास्ते में आज से जनता क्लीनिक की शुरुआत होगी। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा दोनों जनता क्लीनिक का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले कुछ दिन पूर्व प्रदेश के पहले जनता क्लीनिक का लोकार्पण वाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। शनिवार को दूसरे जनता क्लीनिक का उद्घाटन दिल्ली रोड पर ईदगाह के पास वन विहार में और तीसरा जनता क्लीनिक जवाहर नगर बाईपास पर आजाद नगर कच्ची बस्ती में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने किया ।
कल चिकित्सा मंत्री ने जनता क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंदों के घर के करीब और बिना किसी परेशानी के चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनता क्लिनिक खोले जा रहे हैं। जयपुर में 12 और जोधपुर में 3 क्लिनिक बनकर तैयार हो चुके हैं। जल्द ही इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जनता क्लिनिकों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां लगभग 300 तरह की दवाएं निशुल्क मिलेंगी वहीं 7.8 तरह की जांचें की करवाई जा सकेंगी।





No comments:
Post a Comment