Breaking News
recent

सराहा तो किसी ने नकारा आम बजट

बांदीकुई. केन्द्र सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट को किसी ने सराहा है तो किसी ने नकार दिया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ मण्डल उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा ने बताया कि आम बजट में निजीकरण को कम किए जाने की बजाय बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। इससे रेलवे के लिए बजट में भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। कर्मचारियों के लिए भी कोई तोहफा नही ंदिया गया है। हालांकि स्टेशनों पर वाईफाई को बढ़ावा देने से यात्री लाभान्वित होंगे।

Someone praised the general budget 2020


महेशचंद अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के बजट में रोजगार बढ़ावा नहीं दिया गया हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवाओं के उ"ा शिक्षा अर्जित करने के बाद भी भटक रहे हैं। इससे अब युवा वर्ग मायूस होने लगे हैं।


आशा शर्मा ने बताया कि महंगाई की रोकथाम के सरकार ने काई प्रयास नहीं किए हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति ओर कमजोर होता जा रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों को भी आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए भण्डार सुविधा चालू करने से कुछ राहत मिलेगी।


व्यापारी सुरेश शाहरा ने बताया कि सरकार के बजट से आमजन को कोई राहत नहीं मिलेगी। टैक्स स्लैब में बदलाव करने व जीएसटी के सरलीकरण करने की बात कागजों में है। हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। इससे व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
राकेशकुमार मेठी ने बताया कि लघु व बड़े उधोग धंधों को बढ़ावा दिए जाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा दिए जाने से लोग बेरोजगार हो रहे हैं।


पंकज इंदौरिया ने बताया कि किसान वर्ग के लिए किसान रेल व किसान उड़ान योजना चलाने से आर्थिक सम्बलन मिलेगा। सौलर ऊर्जा बढ़ाने व नई शिक्षा नीति लागू करने से शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। टैक्स स्लैब में जो बदलाव किया है। इससे मध्यमवर्गीय लोगों को राहत मिलेगी। युवा इंजीनीयर्स को इंटर्नशिप की सुविधा दिया जाना भी कारगर होगा। दी जाएगी। जीएसटी का सरलीकरण, ग्राम सड़क योजना से किसान लाभान्वित होंगा। स्व'छ पानी के लिए जल जीवन योजना सराहनीय है।

Someone praised the general budget 2020



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.