Breaking News
recent

सत्ता-संगठन में तालमेल के लिए कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज

जयपुर। कांग्रेस में सत्ता और संगठन में तालमेल रखने के लिए बनाई गई कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक आज होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 10.30 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सदस्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, हरीश चौधरी, विधायक हेमाराम चौधरी, विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत और महेंद्र जीत सिंह मालवीय भी शामिल होंगे।

कमेटी के गठन के बाद से ये पहली बैठक होने जा रही है। सूत्रों की माने तो बैठक में इस पर बात पर ज्यादा फोकस किया जाएगा कि संगठन और सत्ता मिलकर काम करे, संगठन के लोग सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, इसके अलावा न तो पार्टी के लोग और न ही सरकार के लोग एक-दूसरे पर बयानबाजी देंगे। वहीं बैठक में कार्यकर्ताओं और नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करने पर भी चर्चा होगी।


बयानबाजी करने वालों पर लगेगी लगाम
जानकारों की माने तो बैठक का मुख्य एजेंडा बेवजह बयानबाजी करने वाले नेताओं पर लगाम लगाना है,बेवजह बयानबाजी का नुकसान सत्ता और संगठन दोनों को उठाना पड़ता है और विपक्ष को भी सरकार पर सवाल खड़े करने का मौका मिल जाता है ऐसे में आज की बैठक में ये तय होगा कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वो पार्टी स्तर पर शिकायत दें, मीडिया में और सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


बयानबाजी की शिकायतें पहुंची थी दिल्ली
दरअसल राज्य में सत्ता के गठन के बाद से सरकार और संगठन के बीच तल्खी बनी हुई है। कई ऐसे मौके आए और सत्ता और संगठन के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर शब्दबाण चलाए। वहीं कई नेताओं ने कानून व्यवस्था के मामले पर अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए।

जिसकी शिकायतें लगातार दिल्ली पहुंची। खींचतान और बयानबाजी से आजिज आने के बाद आलाकमान ने तालमेल के लिए कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया था। ये कमेटी सभी कांग्रेस शासित राज्यों में बनाई गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.