Breaking News
recent

शातिर साइबर ठग को दबोचा, दुबई सट्टा बाजार से जुड़े हैं तार

मेहंदीपुर बालाजी. थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, एक मोबाइल व 7 सिम बरामद की है। आरोपी के दुबईके सट्टा बाजार से भी तार जुड़े हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गत 9 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी आए श्रद्धालु आशुतोष शर्मा निवासी दिल्ली ने मामला दर्ज कराया कि 8 फरवरी को वह दोस्त मोंटी तथा विकास के साथ मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान ट्रेन में एक युवक मिला। उसने रास्ते में दोस्ती कर ली और फिर सब एक ही धर्मशाला में ठहरे। चारों मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए मंदिर चले गए। वहां से आरोपी उन्हें चकमा देकर वापस धर्मशाला में आ गया औरलैपटॉप व मोबाइल आदि चुरा कर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Vicious cyber thugs caught, wires connected to Dubai Satta Bazaar

एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निर्देश पर गठित पुलिस दल ने धर्मशाला के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर तलाश शुरू की और आरोपी शुभम गर्ग (29) निवासी माली दरवाजा, सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया।

Vicious cyber thugs caught, wires connected to Dubai Satta Bazaar

चोरी का सामान लौटाने की एवज में फिरौती मांगी


आरोपी ने पीडि़त के सोशल मीडिया एप पर कॉल कर सामान को वापस लौटाने की ऐवज में फिरौती की मांग की। पुलिस ने फरियादी को आए कॉल नंबर के आधार पर साइबर सेल दौसा की मदद से आरोपी की लोकेशन जयपुर के सिंधी कैम्प के आस-पास की पता लगाई। आरोपी एप कॉलिंग के माध्यम से वॉलेट में नकदी जमा कराने की बात कहता रहा कि राशि आते ही सामान को नई दिल्ली वाली बस से भिजवा देगा। लगा।

पुलिस ने आरोपी के वॉलेट में 5 हजार रुपए डालकर उसे लालच में फंसाया। इस पर आरोपी सिंधी कैंप बस स्टैण्ड पर चुराए गए मोबाइल-लैपटॉप को पार्सल करने के लिए आ गया। पुलिस ने धर्मशाला की वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। दो लैपटॉप, एक मोबाइल के अलावा आमजन से धोखाधड़ी करने की नियत से उसके पास मिली 7 मोबाइल सिम को जब्त की।

इस प्रकार देता है वारदात को अंजाम


आरोपी करीब 2 साल से साइबर ठगी कर रहा है। सफर के दौरान यात्रियों को बातों में फंसाकर उनका साथी बन जाता है। कमरा किराए की आधि राशि देने की बात कहकर पार्टनर के रूप में रूम शेयर कर लेता है। इसके बाद सामान फरार हो जाता है और फिर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए राशि मांगता है। इस राशि को सीधा दुबई सट्टा मार्केट की गेम आईडी पर यूज करता है। स्वयं के खाते में भी उस राशि का ट्रांसफर नहीं करवाता है। राशि को ऑनलाइन ही सट्टे के रूप में उपयोग करता है। आरोपी ने अब तक सहारनपुर, लखनऊ, हरिद्वार, नई दिल्ली, रुडक़ी में इस प्रकार की करीब एक दर्जन वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मंगवाया जा रहा है।


ये था पुलिस दल


आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक व एसपी अनिल सिंह चौहान के निर्देश पर मानपुर सीओ हिम्मत सिंह सारण के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, एएसआई मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल अनूप सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मीकांत व ओमेंद्र तथा साइबर सेल के कांस्टेबल दिनेश कुमार राठी की अहम भूमिका रही।

Vicious cyber thugs caught, wires connected to Dubai Satta Bazaar



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.