Breaking News
recent

चेक अनादरण के मामले में दो साल की सजा

बांदीकुई. न्यायालय ने चेक अनादरण के एक मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को दो साल का कारावास सुनाया है। जम्बो फिनवेस्ट लि. शाखा बांदीकुई प्रबंधक योगेन्द्र सिंह ने न्यायालय में बैक के ऋण के भुगतान प्राप्त करने के लिए एक चेक दो लाख 3 हजार 2 सौ 62रुपए का दे दिया।
परिवादी योगन्द्र गुप्ता ने खाता बैक में भुगतान प्राप्त करने के लिए लगाया। तो चेक राशि के अभाव में अनादरित हो गया। इस पर परिवादी ने न्यायालय मेंं वाद दायर किया।
जहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना गुप्ता नेचैक अनादरण के मामले में नानगराम पुत्र रामफूल मीणा निवासी निहालपुरा को दो साल की सजा सुनाई है, वहीं 2 लाख 40 हजार रुपए के प्रतिकर से दंण्डित किया है। परिवादी की ओर से पैरवी अधिवक्ता अनिलकुमार पोसवाल ने की। (नि.सं.)

हत्या के तीन आरोपी दोषमुक्त
2015 में दर्ज हुआ मामला, बांध में मिला था शव
लालसोट . अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश न्यायालय लालसोट ने पांच वर्ष पूर्व मंडावरी थाना क्षेत्र केे मोरेल बांध में मिली एक जने की लाश के मिलने के बाद दर्ज किए गए अपहरण व हत्या के आरोप से तीन जनों को बरी किया है। मामले में आरोपी पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता इश्तियाक मोहम्मद ने बताया कि रामप्रसाद महावर निवासी पट्टी किशोरपुरा ने मंडावरी थाने में 8 सितम्बर 2015 को रामरुप मीना निवासी महाराजपुरा,धर्मेन्द्र मीना निवासी पट्टी किशोरपुरा एवं हरिप्रसाद मीना निवासी पट्टी किशोरपुरा के खिलाफ उसके भाई गिर्राज महावर का अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय में अपहरण व हत्या की धाराओ में आरोप पत्र पेश किया,जिस पर अपर जिला एवं सैशन न्यायालय की न्यायाधीश अचला आर्य ने अभियोजन पक्ष द्वारा साक्ष्य प्रमाणित नहीं करने पर तीनों आरोपितों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।(नि.प्र)

जहरीला कीड़ा काटने से मौत
लालसोट. विजयपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक जने की खेत में पानी देने के दौरान जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई। मृतक के भाई रामकिशोर मीना ने लालसोट थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसका छोटा भाई रामोतार पुत्र फैलीराम मीना गुरुवार सुबह स्वयं के खेत पर गेहूड्ड की फसल में पानी दे रहा था, इस दौरान उसे जहरीला काटने वह बेहोश हो गया। लालसोट लाने पर चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।(नि.प्र)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.