दौसा. प्रादेशिक परिवहन विभाग, देवनगरी सडक़ सुरक्षा समिति एवं लॉयंस क्लब दौसा सिटी के तत्वावधान में आयोजित 31 वें सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत गत दिवस रात को आगरा रोड स्थित रावत पैलेस होटल में सांस्कृतिक संध्या व कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम संयोजक मनोहरलाल गुप्ता ने बताया कि समारोह में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजीव कुमार, जिला परिवहन अधिकारी संदीप भारद्वाज व दौसा के पूर्व प्रधान डीसी बैरवा ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू कराया। समारोह में उभरते हुए कवि व सांस्कृतिक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कवि रामवीर चौधरी, कृष्ण कुमार सैनी, शिवचरण भण्डाना, रानू गोठवाल, पवन कुमार, मुकेश ुकुमार, नरेश कुमार, बुद्दी प्रकाश ने अपनी एक से बढ़ एक प्रस्तुतियां दी। संास्कृतिक कलाकारों में कपिल खण्डेलवाल, सुनील शर्मा, अशोक खेड़ला, योगेश गुप्ता,ऋषभ शर्मा, मयंक, पुष्प झंगीनिंया, फिल्म कलाकार रमेश घुणावत, रुचिता खण्डेलवाल, श्वेता, अधिश्री रावत, वैष्णवी गुप्ता ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।
सभी कलाकारों को समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में लॉयंस क्लब के हजारीलाल गुप्ता, रतनलाल डंगायच व मनोहरलाल गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी दोपहर को रावत पैलेस होटल में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह होगा। जिन लोगों ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह में हिस्सा लिया उन लोगों को समापन समारोह में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आदि अधिकारी सम्मानित करेंगे।
लालसोट. सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत मंडावरी थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावरी के साथ बिनोरी व टोडा ठेकला विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। थाना प्रभारी हरदयाल मीना ने विद्यार्थियों को कहा कि यातायात नियमों की पालना करने से दुर्घटनाओं का अंदेशा नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं एवं वाहन का नियमित रूप से बीमा भी कराते रहें।
रैली आज
सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को मंडावरी पुलिस द्वारा रैली निकाली जाएगी।थाना प्रभारी हरदयाल मीना ने बताया कि सोमवार सुबह मंडावरी थाने से लेकर कस्बे तक हेलमेट पहने बाइक सवारों द्वारा रैली निकाली जाकर आमजन को यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पुष्पांजलि अर्पित
दौसा. ंजिला अभिभाषक संघ के तत्वावधान में वरिष्ठ अधिवक्ता पं. राधेश्याम शर्मा की पुण्यतिथि पर अभिभाषक कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बार अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने पं. शर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। महासचिव आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, चन्द्रमोहन जोशी, सेडूराम शर्मा, बादल बैरवा, लक्ष्मीकान्त शर्मा, जितेन्द्र गंगावत, अशोक जोशी, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, मुकेश दुबे, रामेश्वर बैरवा आदि थे।





No comments:
Post a Comment