Breaking News
recent

अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

लालसोट. मंडावरी थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव की बंजारा बस्ती से गत दिनों से बीस बकरियां चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को को गिरफ्तार करते हुए चोरी की घटना में काम में ली गई े पिकअप को भी बरामद किया है।

मंडावरी थाना प्रभारी हरदयाल मीना ने बताया कि गत 2 फरवरी को टोडा ठेकला गांव की बंजारा बस्ती में रामलाल बंजारा व प्रेमा बंजारा के मकान के पास से बाड़े से 20 बकरियां चोरी हुई थी। जिन्हें अज्ञात जने पिकअप में भरकर चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने टीम का गठन कर साइबर सेल की मदद से बकरी चोरी के आरोप में रामसिंह बंजारा और सुल्तान बंजारा निवासी भिवानी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की घटना में काम में लगे पिकअप को भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह दोनों अंतर राज्य पशु चोर गैंग के सदस्य हैं। ये आरोपी पिकअप में खाने-पीने व अपने घरेलू सामान रखकर महिलाओं को साथ लेकर चलते हैं और व गांव-गांव घूमकर रैकी करते हुए पशुओं का पता लगाते हैं और और आसपास डेरा जमा लेते हैं । रात्रि के वक्त पशुओं को पिकअप से हरियाणा में ले जाकर वहां बेचकर वह आकर अपने परिवार को लेकर चले जाते हैं । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अधिकांशतया गधों की चोरी करते हैं। गधे नहीं मिलने पर बकरियों व गायों की भी चोरी करते हैं। (नि.प्र)


मोबाइल टावर 18 बैटरियां चोरी
बडिय़ाल कलां. कस्बे के बैंक मोहल्ला में लगे एक कंपनी के मोबाइल टॉवर से चोर रात को 18 बैटरियां पार कर ले गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। भंवरसिंह चौहान ने बांदीकुई थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि बैंक मोहल्ले में निजी कं पनी का टावर लगा है। गत रात्रि को चोर करीब साढे 12से 2बजे के मध्य टावर में लगी करीब 18 बैटरियां पार कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.