जयपुर. राजधानी में मोटरसाइकिल चोरों के निशाने पर है। चोर एक बार (Motorcycle targeted by thieves in Jaipur) फिर पुलिस गश्त को धता बताकर जयपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आठ मोटरसाइकिलों को चुरा ले गए। पीडि़तों ने चोरी की प्राथमिकी संबंधित थानों में दर्ज करा दी है। सांगानेर थाने के शहनाई गार्डन से मनेश पुत्र बंशी लाल निवासी ग्राम चौकडी थाना चौथ का बरवाडा जिला सवाईमाधोपुर की बाइक चोरी हो गई। प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मोटरसाइकिल चोर गार्डन के सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है। जवाहर सर्किल थाने के डब्लयूटीपी के पीछे से इन्दऱजीत बैरवा निवासी लखसेरा थाना कानौता की बाइक चोरी हो गई। बजाज नगर थाना के महावीर नगर से शुभ मुदगल पुत्र सुरेश चंद की मोटरसाइकिल पार हो गई। आमेर थाने के कूक्स से नरेन्द्र सिंह नरुका फागी की बाइक को चोर ले गए। नाहरगढ थाने के गली नम्बर 24 से चांदपोल निवासी रमेश परेवा तथा बालानंद जी का रास्ता निवासी श्रवण मीना पुत्र भगवान सहाय मीना की बाइक भी चोरी हो गई। शिवदासपुरा थाने के बाढ़रमजानीपुरा से तेजेन्दऱ सिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी सालगरामपुरा, सांगानेर थाने के सीतापुरा से नरेन्दऱ सिंह पुत्र भागीरथ सिंह मालवीय नगर की बाइक भी चोरी हो गई।
घर से सामान पार
जयपुर.आमेर थाना के नादरपुरा के एक घर में चोरी की वारदात हुई। प्राथमिकी में मंजू पत्नी राजेश विजय ने बताया कि चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुसे तथा घरेलू सहित अन्य सामान चुरा ले गए।





No comments:
Post a Comment