Breaking News
recent

ये है शेखावाटी का क्रॉप म्यूजियम: किसान जान सकते हैं यहां उन्न्नत किस्मों के बारे में

झुंझुनूं. अंचल के किसान बाजार में बिक रहे बिना किसी वैरायटी का बीज खरीदकर खेतों में बुआई कर देते हैं। जिसके चलते उत्पादन कम बैठता और किसानों को नुकसान हो जाता है। ऐसे में उनकी कई महीनों की मेहनत भी बेकार हो जाती है। इन सभी के प्रति किसानों को जागरुक करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर में शेखावाटी का पहला क्रॉप म्यूजियम विकसित किया है। यहां पर वैज्ञानिकों ने कुछ क्षेत्र में रबी फसल के तहत गेहूं, जौ, चना, सरसों आदि फसलों की विभिन्न किस्मों की बुआई कर क्रॉप म्यूजियम के तौर पर विकसित किया है। ऐसे में शेखावाटी के किसान यहां पर आकर यह जान सकेंगे कि अपने खेत में कौनसी किस्म की बुआई की जानी चाहिए ताकि बेहतर उत्पादन मिल सके। इस क्रॉप म्यूजियम में सीजन के हिसाब से विभिन्न किस्में लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और आने वाले समय में किसानों को इनके प्रति प्रशिक्षित करने के प्रयास चल रहे हैं।

४४ उन्नत किस्में लगाई
केवीके में स्थापित किए गए क्रॉप म्यूजियम में रबी सीजन के तहत ४४ उन्नत किस्में लगाई गई हैं। शेखावाटी क्षेत्र की जलवायु व मृदा के अनुसार 11 किस्में गेहूं की लगाई गई हैं। जिसमें लंबाई, बौनी, अगेती व कुछ देरी से पकने वाली किस्में शामिल हैं। इसी तरह चने की किस्में लगाई गई हैं, जिसमें सामान्य चना, मोटे दाने वाला, काबुली, जौ की नौ किस्में हैं, जिनमें लंबी, बौनी, सिक्स रौ, टू रौ जैसी किस्में शामिल हैं। इसके अलावा सरसों की बात की जाए तो यहां पर छह किस्में लगाई हैं, इनमें अगेती बुआई, कम पानी वाली, पीली सरसों आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्याज की छह किस्में हैं जिसमें सफेद प्याज, लाल प्याज समेत अन्य किस्में शामिल हैं।

किसान और विद्यार्थी कर रहे अवलोकन
केवीके में विकसित किए गए क्रॉप म्यूजियम में अब तक बड़ी संख्या में शेखावाटी के किसान और कृषि से संबंधित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी रबी सीजन के तहत लगाई गई बेहतर उत्पादन वाली किस्मों का अवलोकन कर चुके हैं।

इनका कहना है...
केवीके आबूसर में क्रॉप म्यूजियम विकसित किया गया है। जिसमें फिलहाल रबी फसल के तहत गेहूं, जौ, चना, सरसों व प्याज की ४४ उन्नत किस्में लगाई हैं। यहां पर शेखावाटी से अब तक बड़ी संख्या में किसान व कृषि से संबंधित विद्यार्थी जानकारी के लिए आ रहे हैं।
डा. दयानंद, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर, झुंझुनूं



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.