Breaking News
recent

महिला के प्रसव में लापरवाही का वीडियो वायरल

सिकंदरा. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरा में शनिवार को डिलेवरी को आई महिला के उपचार में लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सिकंदरा सीएचसी में चिकित्सकों के नदारद रहने की बात सामने आई है। उपचार व एम्बुलेंस नहीं मिलने के बाद परिजन महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को परिवार के लोगों के साथ मंजूदेवी नाम की महिला सिकंदरा सीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सक नदारद थे। परिवार की महिलाओं ने प्रसूता को वार्ड में बैड पर लिटा दिया। काफी देर बाद भी चिकित्साकर्मियों ने महिला को नहीं संभाला। प्रसव पीड़ा अधिक बढऩे पर परिवार के सदस्य उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उपचार नहीं मिलने के बाद प्रसूता को परिवार की महिलाओं के साथ अस्पताल से पैदल ले जाते हुए व अस्पताल में खाली पड़े प्रभारी कक्ष व अन्य चिकित्सकों के कक्ष भी दर्शाएं हैं। गौरतलब हैं कि अस्पताल से चिकित्सा प्रभारी डॉ एस एन शर्मा व अन्य चिकित्सकों के नदारद रहने का पूर्व में भी कई बार मामला सामने आया है। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में खामिया मिली है। इसके बाद भी यहां की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही है। ऐसे में मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। वायरल वीडियो के बारे में जब प्रभारी चिकित्सक एसएन. शर्मा से बात की तो उनका कहना है मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। अस्पताल में शनिवार को तीन चिकित्सक ड्यूटी पर थे। गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए हर समय ऑन कॉल चिकत्सक मौजूद रहते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

मण्डी में हड़ताल जारी, फुटेज में सामने आई वारदात
दौसा. कृषि उपज मण्डी में पिछले दिनों एक फर्म के आगे रखे 22 कट्टे तिल चोरी होने के बाद व्यापारियों की ओर से जारी हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। इससे मण्डी में करीब ढाई करोड़ रुपए कारोबार प्रभावित हो चुका है।
मानगंज व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच आरोपी गेट से ही गाड़ी में माल लेकर फरार हुए हैं। इस दौरान चौकीदार भी गेट पर मौजूद थे। प्रकरण में मंडी प्रशासन की भी मिलीभगत की आशंका है। जब तक तिल या उनकी कीमत नहीं मिलेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.