Breaking News
recent

कोरोना वायरस को लेकर भारत से आई बड़ी खबर

Corona virus : कोरोना वायरस के चलते चीन में फंसे भारतीयों को भारत लाया गया । ( Air India special flight ) एयर इंडिया का स्‍पेशल विमान शुक्रवार को चीन भेजा गया था जो आज दिल्ली पहुंचा । विमान में 300 से अधिक भारतीयों को लाया गया है । ( China ) चीन के वुहान से देश लौटने वाले भारतीयों की जांच के लिए सेना ने बड़ी तैयारी की है। यात्रियों की दो चरणों में स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अलवर के एमआइए स्थित ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज लाया जाएगा। अलवर लाए जाने वाले सभी लोगों को 14 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा ।

केरल में कोरोना वायरस पॉजटिव आने के बाद पूरे देश में खलबली मची हुई है।हालांकी राजधानी के चौमूं में मिले कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। इधर कल भी प्रदेशभर में कई संदिग्ध मरीज सामने मिले। बता दे उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर सहित कई जिलों में मिले संदिग्ध मरीजों का ब्लैड सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित लैब में भेजे गए है।

एसएमएस में होगी जांच की सुविधा
चिकित्सा मंत्रालय के अधिकारियों के निर्देश के बाद एसएमएस अस्पताल में जल्द ही कोरोना वायरस की जांच शुरू की जाएगी। बता दे अभी तक सैम्पल पूना भेजे जा रहे थे जिसके चलते इस प्रक्रिया में एक से दो दिन का समय व्यर्थ हो रहा था। एसएमएस में जांच शुरू होने के बाद कोरोना वायरस की रिपोर्ट जल्द मिल सकेंगी।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है । अब तक करीब डेढ़ हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है इन लोगों में से कोई सस्पेक्टेड नहीं मिला।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.