Breaking News
recent

बिजली निगमकर्मियों के साथ मारपीट

बांदीकुई. थानान्तर्गत श्यालावास खुर्द बिजली निगम जीएसएस पर शुक्रवार रात कार में सवार होकर आए बदमाशों ने निगमकर्मियों के साथ मारपीट कर गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया।सूचना पर अधिशासी अभियंता रामहेत मीणा ने शनिवार सुबह घटना स्थल पहुंच कर्मचारियों से मामले की जानकारी लेकर पुलिस थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की। निगमकर्मियों के अनुसार श्यालावास जीएसएस पर रात करीब साढ़े 9 बजे कार में सवार होकर आधा दर्जन लोग आए। जहां ड्यूटी पर कार्यरत विजयसिंह व केशराम मीणा के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले में कनिष्ठ अभियंता विश्वराज राजोरिया ने थाने में शिकायत दी है। उधर पुलिस का कहना है कि निगम की ओर से शिकायत आई है। जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि देर शाम तक इस सम्बंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर निगमकर्मियों ने नाराजगी भी जताई है।

सतर्कता दल पर किया ग्रामीणों ने हमला
बसवा. कस्बे के पास कंवरपुरा गांव में बिजली निगम के सर्तकता दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। सिकराय से बिजली निगम का सतर्कता दल कंवरपुरा गांव में पहुंचा। जहां पर एक मकान में विद्युत चोरी होने पर दल के कर्मचारियों ने फोटो खींच ली। इस पर ग्रामीण भडक़ गए और दल के साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास कर मोबाइल भी तोड़ दिए। हालांकि शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बसवा पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।


विधायक ने लगवाया मीटर
महुवा. रौतहडिय़ा गांव में विधायक ओमप्रकाश हुडला ने बिजली निगम के दल के साथ पहुंचकर एक उपभोक्ता के घर मीटर लगवाकर कनेक्शन चालू कराया। जानकारी के अनुसार उपभोक्ता गुड्डी जाटव ने 2 साल पहले डिमांड नोटिस की राशि जमा करा दी। इसके बावजूद उसके घर पर मीटर एवं सर्विस लाइन निगम ने नहीं लगाई। बार-बार निगम के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी कनेक्शन नहीं हो पाया। विधायक को शिकायत मिलने पर वे निगम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कनेक्शन कराया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.