Breaking News
recent

कर्मचारियों की मनमानी से बढ़ रहा रोडवेज का घाटा

नांगल राजावतान . राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) को घाटे से उभारने सहित रोडवेज बसों में यात्री भार बढ़ाने के लिए रोडवेज निगम ने विभिन्न योजनाएं चलाकर यात्रियों को लुभा रही है, लेकिन रोडवेज बस के चालक व परिचालक अपनी मर्जी के चलते रोडवेज बस को नांगल राजावतान बाइपास से गुजारकर ले जा रहे हैं। रोडवेज बसों में यात्रियों से परहेज करने से निगम की आय बढऩा तो दूर की बात निगम कर्मचारी ही रोडवेज घाटे की ओर धकेल रहे हंै।
जानकारी के अनुसार दौसा लालसोट रूट पर पहले हर आधे घंटे में रोडवेज बस संचालित थी, लेकिन अब रोडवेज बसों की कमी होने से करीब एक-एक घंटे में रोडवेज बसे चल रही है। इसमें भी कभी रोडवेज बस ब्रेक डाउन होने से तो कभी खराब होने से एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। इसके बाद भी रोडवेज बसों के चालक व परिचालक अपनी मनमर्जी के चलते अलवर डिपो की अलवर से रावत भाटा जाने वाली रोडवेज बस नांगल राजावतान बाइपास से गुजर जाती है। शाम छह बजे बाद भी अधिकतर रोडवेज बसें बायपास से गुजर रही है। नांगल राजावतान के लिए यात्री बैठ जाते है उनको परिचालन द्वारा नांगल राजावतान कस्बे में नहीं लाकर नांगल राजावतान बायपास पर ही उतार दिया जाता है। ऐसे में यात्रियों को करीब एक किलोमीटर दूर चलकर कस्बे में आने में परेशानी हो रही है। बार-बार यात्रियों द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सामाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते यात्री अब रोडवेज बसों में बैठने के परहेज करने लगे हैं।
यात्रियों को हो रही परेशानी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की कई बसें प्रतिदिन नांगल राजावतान बायपास से गुजरने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करने में परेशानी हो रही है। यात्रियों को रोडवेज के इन्तजार में बस स्टैण्ड पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसकी शिकायत यात्रियों द्वारा निगम के आला अधिकारियों को कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों की शरण लेनी पड रही है।
फिर कैसे मिले यात्रियों को राहत
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर डिपो के मुख्य प्रबन्धक ने नांगल राजावतान कस्बे में होकर रोडवेज के आदेश दे रखे है, लेकिन चालक व परिचलाक आदेशों की परवाह किए बिना ही कई रोडवेज बसों को बायपास से गुजार रहे हैं।
कई बार भेजी शिकायत
नांगल राजावतान बायपास से अलवर डिपो की बस गुजरने की पहले भी कई बार शिकायत मिली थी। इसके बाद अलवर डिपों मुख्य प्रबन्धक को कार्रवाई के लिए लिखित में शिकायत भेज दी। बायपास से गुजने वाले बस के चालक व परिचालक पर डिपो मैनेजर ही कार्रवाई करेगा
कैलाश मीना मुख्य प्रबन्धक रोडवेज डिपो दौसा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.