Breaking News
recent

महाशिवरात्रि का पर्व आज, छोटी काशी में गूंजा बम बम भोले के जयकारे

shivratri 2020 : महाशिवरात्रि का पर्व आज प्रदेशभर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। ( Ekalingeshwar Mahadev mandir ) छोटी काशी में भी इस अवसर पर शिव मंदिरों में अल सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्तों का शिव मंदिरों में जमघट का सिलसिला रात भर तक यूं ही बना रहेगा। शिव भक्तों ने दूध, जल, बिल्वपत्र, चंदन, आक, धतूरा, भांग, चावल, रोली, मोली, केसर, गाजर, बेर का शिव को अर्पण कर भगवान शिव को रिझाया जा रहा है। इस दौरान ओम नम: शिवाय और बम बम भोले के जयघोष से भोलेनाथ के दर गूंजे हुए हैं।

मौती डूंगरी स्थित शहर के सबसे प्राचीन एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का ताता देर रात से लगा हुआ हैं । बता दे इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि साल में एक बार महाशिवरात्रि पर मंदिर के पट खुलते है। सालभर इंतजार के बाद लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते है। इसी तरह चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर,क्वींस रोड पर झारखंड महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की शिवभक्ति देखी गई।
महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में जगह-जगह भक्ति संगीत के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। वहीं, शिव मंदिरों में नयनाभिराम की झांकियां भी सजाई गई हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.