Breaking News
recent

'आप' के राष्ट्र निर्माण अभियान की लॉन्चिंग आज, निकेलगी यात्रा

जयपुर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश ईकाई आज राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू करेगी। आदर्श नगर स्थित गीता भवन में सुबह 10 बजे ये अभियान पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शुरू किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण अभियान शुरू करने के बाद अभियान को प्रदेश भर में किस प्रकार आगे बढ़ाना है, इसको लेकर बैठक में चर्चा होगी।

बैठक में प्रदेश सहप्रभारी खेमचंद जागीरदार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण गोयल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्रा, महेंद्र मीणा, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित शर्मा लियो सहित प्रदेश के सभी जिला, लोकसभा, विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित सभी विंगों के पदाधिकारी शामिल होंगे।राष्ट्र निर्माण अभियान को लेकर पार्टी प्रदेश भर में यात्रा भी निकालेगी। राष्ट्र निर्माण अभियान प्रदेश में दो चरण में चलेगा, पहला चरण नौ मार्च तक चलेगा। उसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री ने बताया की दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पीएसी मेम्बर गोपाल राय ने देशभर में संगठन को ओर मजबूत करने के लिए राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

बकायदा इस अभियान को आमजनता तक पहुंचाने के लिए दिल्ली चुनाव परिणाम वाले दिन 11 फरवरी को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ने के लिए 9871010101 मिस्ड कॉल नम्बर जारी किया था। इस नम्बर के जारी होने के साथ ही पहले 24 घंटे में पार्टी से देशभर से 11 लाख लोगो ने जुड़कर रिकॉर्ड बनाया था।

जिसको ध्यान में रखकर पार्टी ने 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का निर्णय लिया और देशभर से 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया ।

अकेले राजस्थान में दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद से अब तक 1 हजार से अधिक लोग कार्यकर्ताओ के माध्यम और 1 लाख 12 हजार से अधिक लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी से जुड़ चुके है। पार्टी को आशा है की इस अभियान से प्रदेश में बड़ी संख्या लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.