Breaking News
recent

demand- रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता खुलवाने 500 लोगों ने किए हस्ताक्षर

बुरहानपुर. रेलवे संघर्ष समिति का लगातार तीसरे दिन भी रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता खुलवाने या वैकल्पिक रास्ता देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अभियान चालू रहा। मंगलवार को लालबाग संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया, जहां 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर रास्ता देने की मांग की। अब समिति भूख हड़ताल करने की तैयारी कर रही है।

लालबाग संघर्ष समिति की ओर से लालबाग में रेलवे स्टेशन से शिवाजी नगर और चिंचाला जाने वाले मार्ग के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर बंद किए गए रास्ते को खुलवाने या इसकी जगह कोई वैकल्पिक मार्ग देने की मांग पर अड़ गई है। समिति के पदाधिकारी आशीष शुक्ला और रुद्रेश्वर एंडोले ने कहा कि मंगलवार को सागर टॉवर के पास समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया, जहां रास्ते की मांग के लिए 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान वामन मोटे, प्रकाश सलकर, दिलीप दिवेकर, रुद्रेश्वर भाई, गोलु ठाकुर, मुकुंदा सोनवणे, करण चौकसे, अमित दिवेकर, प्रशांत बाविस्कर आदि मौजूद थे।

17 मई 2017 के बंद किया था रास्ता
समिति के अनुसार 17 मई 2017 को रेलवे क्रॉसिंग का रास्ता बंद कर दिया गया था। यहां से केवल अब पैदल मार्ग ही चालू है। पहले जहां पांच मिनट में शिवाजी नगर, चिंचाला से लालबाग सागर टॉवर तक पहुंच जाते थे, अब दो किमी का फेरा लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे अधिकांश लोग परेशान हैं।

5 बाइक चोरी, स्कूल, अस्पताल जाने में भी परेशानी
आशीष शुक्ला ने बताया कि बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जब से यह क्रॉसिंग बंद हुई है, यहां लोगों को आर्थिक और समय की बर्बादी उठाना पड़ रही है। कई लोग रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक रख पैदल घर निकल जाते ताकि फटाफट काम निपटाकर वापस सिटी की ओर जा सके। इस आपाधापी में पांच लोगों की बाइक चोरी जा चुकी है। बारिश के मौसम में तो और मुसीबत बढ़ जाती है। जब चिंचाला वाले मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे पानी भर जाता है, तो निकलने के लिए दूसरा रास्ता नहीं बचता। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी, काम पर जाने वाले मजदूर और सबसे अधिक परेशानी किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हैं तो गाड़ी पुल के पास आकर रुक जाती है। यह समस्या बहुत विकराल बन चुकी है। कई बार वैकल्पिक रास्ते की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए अब आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.