Breaking News
recent

Disclosure- कट्टा अड़ाकर लूट करने वाले सात गिरफ्तार

बुरहानपुर. निंबोला थाना क्षेत्र के गंभीरपुरा इटारिया रोड पर कट्टा अड़ाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी कट्टा 2 कारतूस के साथ, टेबलेट, नकद 60 हजार रुपए, दो मोटर साइकिल बरामद की गईं। सभी को जिला न्यायालय में पेश किया गया है, जहां पुलिस ने रिमांड मांगी है।

एसपी भागवतसिंह बिरदे ने बताया कि 21 जनवरी को थाना क्षेत्र निंबोला के गंभीरपुरा एवं इटारिया के बीच मार्ग में बदमाशों ने मोटर साइकिल पर बैठे बैंक कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर 1 लाख से 10 हजार रुपए, दो टेबलेट एवं दो मोबाइल लूट लिए थे।

आरबीएल फिनिसर्व लिमिटेड, रत्नाकर बैंक खंडवा शाखा के ब्रांच मैनेजर हरपाल पिता हिम्मतसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी शाखा गांव एवं शहरों में स्व: सहायता महिला समूह को लोन देती है। उनकी शाखा द्वारा खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के गांवों में महिला समूह को लोन वितरित किया है। 21 जनवरी को वे उनकी शाखा के फील्ड वर्कर विकास सिसौेदिया मोटर साइकिल से सुक्ता, धोंड, झिरपांजरिया जाकर समूह से लोन की किस्त वसूल करने आए थे, इसके बाद यहां से ग्राम सुक्ता खुर्द, धौंड में समूह से रुपए लिए थे। तभी करीब शाम 5.30 बजे गंभीरपुरा एवं इटारिया के बीच वारदात हुई।

ऐसी घटी वारदात
इनके पीछे से एक बिना नंबर की मोटर साइकिल वाला ओवरटेक करके आगे हुआ, बाइक पर पीछे बैठे दो युवक मुंह पर कपड़े बांधे थे, उन्होंने उनकी मोटर साइकिल रोकी तो बैंक मैनेजर ने भी मोटर साइकिल रोक दी, उस मोटर साइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने कट्टा दिखाकर बोला कि बैग हमें दे दो, तो हम डर गए। उसी समय एक अन्य मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति बैठे थे, उनकी मोटर साइकिल हमको क्रॉस कर आगे रुकी त फील्ड वर्कर विकास सिसौेदिया ने डर के कारण बैग दे दिया व मैनेजर ने भी डर के कारण मेरा मोबाइल उनको दे दिया। बैग में एक टेबलेट व वसूली के एक लाख 10 हजार रुपए रखे थे, जो बदमाश ले गए। मामले के बाद हरपाल राजपूत की रिपोर्ट पर निंबोला पुलिस ने 21-22 की मध्यरात्रि में 382 का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ऐसे पकड़ाए बदमाश
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश सिंधिया ने मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद टीम का गठन किया गया। मुखबिर व सायबर सेल की मदद से सबसे पहले आरोपी साकिर पिता सईद (22) निवासी इंदौर इच्छापुर हाईवे भोजाखेड़ी को टीम ने पकड़ा। सघन पूछताछ में उसने प्रकरण में शामिल अपने साथियों के नाम बताए। इसमें कुनाल पिता दिलीप (20) टोकरखेड़ा खंडवा, जीवन पिता पूनम देवडे छैगांव माखन खंडवा, निलेश पिता मुन्ना (25) लालमाटी धौंड, देवेश पिता प्यारसिंह (20) निवासी पिपलिया फालिया झिरपांजरिया, सिराज पिता इस्माइल खान (42) निवासी भोजाखेड़ी, छैगांवमाखान, इमरान पिता रमजान खान (23) सिपटाना गोगांवा खरगोन निवासी है। सभी को एक-एक कर गिरफ्तार किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.