Breaking News
recent

IND vs NZ: भारत की खराब शुरूआत, दूसरे सेशन तक खो दिए 4 विकेट

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरूआती झटके लग चुके हैं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 105 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। फिलाहल क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

फ्लॉप रही पृथ्वी शॉ-मयंक अग्रवाल की जोड़ी

आपको बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलिलमयन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और 30 के स्कोर पर ही मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका टीम को लगा। मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने मयंक अग्रवाल को आउट किया। इस तरह एकबार फिर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी फ्लॉप रही। हालांकि पृथ्वी शॉ ने 54 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन लंच से पहले पृथ्वी शॉ भी अपना विकेट गंवा बैठे। पृथ्वी को जैमीसन ने आउट किया।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए हैं। चोटिल इशांत शर्मा की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका दिया गया है, जबकि बल्लेबाजी बढ़ाने के इरादे से आर अश्विन की जगह रवींद्र जड़ेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। उधर, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। एजाज पटेल की जगह तेज गेंदबाज नील वैगनर को मौका मिला है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, केन विलिमयसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग(विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, नील वैगनर और टिम साउथी।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला खेला जा चुका है, जो वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला गया था। उस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, टेस्ट सीरीज से पहले हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम ने भारतीय टीम का सफाया किया था, जबकि 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को क्लीवन स्वीप किया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.