हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले वनडे मैच में दो नए ओपनर बल्लेबाजों के साथ उतरी है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरूआत की। दोनों खिलाड़ियों का ये डेब्यू मैच भी है।
मयंक और पृथ्वी का एकसाथ वनडे डेब्यू
आपको बता दें कि वनडे सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया था। विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह मयंग अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।
रेग्युलर कप्तान के बिना खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी अपने रेग्युलर कप्तान के बिना खेल रही है। दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। विलियमसन भी शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए टीम से बाहर हैं। विलियमसन की जगह टॉम लेथम कप्तानी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम कर लिया है।
India XI: M Agarwal, P Shaw, V Kohli, S Iyer, KL Rahul, K Jadhav, R Jadeja, S Thakur, K Yadav, M Shami, J Bumrah





No comments:
Post a Comment