Breaking News
recent

IND vs NZ: पहले वनडे में दो नए ओपनरों के साथ उतरी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम पहले वनडे मैच में दो नए ओपनर बल्लेबाजों के साथ उतरी है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरूआत की। दोनों खिलाड़ियों का ये डेब्यू मैच भी है।

मयंक और पृथ्वी का एकसाथ वनडे डेब्यू

आपको बता दें कि वनडे सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया था। विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित की जगह मयंग अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है।

 

prithvi_shaw_and_mayank_agarwal_1.jpeg

रेग्युलर कप्तान के बिना खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम

वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम भी अपने रेग्युलर कप्तान के बिना खेल रही है। दरअसल, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी टी20 सीरीज में चोटिल हो गए थे। विलियमसन भी शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए टीम से बाहर हैं। विलियमसन की जगह टॉम लेथम कप्तानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम कर लिया है।

प्लेइंग इलेवन

भारत: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली, केएल राहुल श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लेथम, जिमी नीशम, डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, बेनेट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.