ऑकलैंड। दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ( New Zealand ) की शुरूआत मजबूत रही है। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरूआत की है। शुरूआती 15 ओवर का मैच होने के बाद न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट खोए 84 रन बना लिए हैं।
भारत के लिए 'करो या मरो' की स्थिति
आपको बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम ( Indian Team ) के लिए 'करो या मरो' की स्थिति है। भारत अगर आज का मैच नहीं जीता तो 6 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज हार जाएगा।
शमी और कुलदीप को दिया गया आराम
भारतीय कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। विराट ने मोहम्मद शमी ( Mohammad Shami ) और कुलदीप यादव ( Kuldeep Yadav ) को बाहर किया है। इन दोनों की जगह नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को मौका दिया है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने भी टीम में दो बदलाव किए हैं।
न्यूजीलैंड में भी दो बदलाव
न्यूजीलैंड की टीम में दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। 6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज काइल जैमीसन और मार्क चैपमैन आज वनडे डेब्यू कर रहे हैं। मिशेल सैंटनर की जगह चैपमैन को जगह दी गई है जबकि ईश सोढ़ी की जगह जैमीसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।





No comments:
Post a Comment