Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : डीजल की कीमत में मामूली गिरावट, पेट्रोल लगातार दूसरे दिन स्थिर

नई दिल्ली। जहां एक ओर बीते दो दिनों से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट भी थमी सी ही नजर आ रही है। गुरुवार यानी आज पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन दाम स्थिर रखे गए हैं। वहीं डीजल के दाम में मात्र 5 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 56 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं। वहीं ओपेक भी आने वाले समय में बेहतर बता रहा है, यानी क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होना तय है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- खाद्य पदार्थाें की कीमतों की वजह से 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई

डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में एक दिन की स्थिरता के बाद 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 64.82, 67.14, 67. 93 और 68.45 रुपए प्रति लीटर हो गए है। जबकि मंगलवार को डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- बजट में ऐलान के बाद आईटीसी ने बढ़ाए सिगरेट के दाम

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज भी देश के लोगों को मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.94, 74.58 और 77.60 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल कर कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद दाम 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.