Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के नतीजों के बाद वक्त और परिस्थितियां दोनों ही बदलती हुई दिखाई दे रही है। जहां एक ओर स्थानीय स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में गिरावट पर ब्रेक लग गया है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 56 डॉलर के पार चले गए हैं। स्थानीय स्तर पर पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन में कटौती देखने को मिल रही है। ऐसा चीन की ओर से डिमांड ना मिलने से हो रहा है। प्रोडक्शन कम होने के कारण दाम में तेजी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः- Hostel Days में पहुंची सरकार, RBI पर पड़ता भार

डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 64.77, 67.09 और 68.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 67.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 11 जनवरी के बाद से डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। इस दौरान डीजल 4 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो गया है।

यह भी पढ़ेंः- गिरती जीडीपी और बढ़ती महंगाई के बीच भारत बना 'विकसित देश'!

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन स्थिरता देखने को मिली है। आज भी देश के लोगों को मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.94, 74.58 और 77.60 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल कर कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद दाम 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.