Breaking News
recent

Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। 10 फरवरी के बाद से अधिकतर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर ही रहे हैं। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको आज पेट्रोल और डीजल पर कितने दाम चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः- अगले महीने देश को मिलेगा होली का तोहफा, कम हो सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम मंगलवार वाले चुकाने होंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.89, 74.53 और 74.68 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंंबई में 4 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद दाम 77.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- 2 मार्च को आए SBI Cards का IPO, 750 से 755 रुपए होगा प्राइस बैंड

डीजल के दाम स्थिर
वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में भी लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.27 रुपए प्रति लीटर देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.