Breaking News
recent

Rashifal 24 February 2020: आज इन राशि के लोगों को होगा बंपर लाभ, सिंह वाले रहें सावधान

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दुख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भूला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: शासन-प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: पूर्व में लिए गए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें, लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आपकी उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शांति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है। सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.