Breaking News
recent

Rashifal 28 February 2020: आज इन 5 राशि वालों को मिलेगा लाभ, अपना भी जान लें हाल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: जो करना चाहते हैं, वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: धन कोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आपको ही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.