पाली। नगर परिषद [ Pali Nagar Parishad ] साधारण सभा की शनिवार को हुई बैठक में परिषद की सात समितियों पर सर्वसम्मति से मोहर लगाई गई। पहली बार स्वास्थ्य और स्वच्छता की दो समितियों का गठन किया गया। वहीं, कुल सात समितियों में से चार की कमान निर्दलियों को सौंपी गई है। एक-एक समिति का अध्यक्ष सभापति रेखा भाटी एवं उप सभापति ललित प्रितमानी होंगे। भाजपा के दो वरिष्ठ पार्षदों गणपत मेघवाल व राधेश्याम चौहान को जिम्मा दिया गया है। भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने वाले पार्षदों को पूरा महत्व दिया है। वार्ड 43 से निर्दलीय के रूप में जीते दिलीप कुमार, वार्ड 6 से निर्दलीय महेन्द्र वैष्णव, वार्ड 10 से निर्दलीय बलवंत पटेल की पत्नी फूलीदेवी और वार्ड 41 से भाजयुमो नेता कांतिलाल वैष्णव की पत्नी हीना को समितियों की कमान सौंपी गई है।
कार्यपालिका समिति
अध्यक्ष-रेखा भाटी
अन्य: ललित प्रितमानी, हकीम, हीरादेवी, खुशबू, ओमप्रकाश स्वामी, लूणसिंह, नरेश मेहता, दीपाराम राव, राकेश भाटी, हीना, गणपत मेघवाल, फूलीदेवी, महेन्द्रकुमार, राधेश्याम चौहान, दिलीप
वित्त समिति
अध्यक्ष -हीना
अन्य : उषा चौधरी, विकास बुबकिया, चैनकंवर, ओमप्रकाश, सुखियाकंवर, सुदर्शन देवासी, मनीष जैन, टेगोर शर्मा, हीरालाल मेघवाल
स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति प्रथम
अध्यक्ष-ललित प्रितमानी
अन्य: पानीदेवी, मोहनलाल घांची, लीला, देवीदास मोटूभाई, जय जसवानी, वि_लदास, कैलाश जीनगर, मनीष जावा, गणेश बुनकर
स्वास्थ्य और स्वच्छता समिति द्वितीय
अध्यक्ष-गणपत मेघवाल
अन्य: मिश्रीलाल, कैलाशचंद चौहान, निर्मल तेजी, बाबूलाल, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश, सूरज भील, मानवेन्द्रसिंह भाटी, विजेन्द्रसिंह जोधा
भवन अनुज्ञा और संकर्म समिति
अध्यक्ष-फूलीदेवी
अन्य: तेजाराम भायल, सुल्तानङ्क्षसह, विक्रमपालसिंह, राकेश भाटी, पुष्पा, दीपाराम राव, रामकिशोर साबू, श्याम बंजारा, बलवंत पटेल
गंदी बस्ती सुधार समिति
अध्यक्ष-महेन्द्रकुमार
अन्य: ललिता सोलंकी, राखी कुमावत, रमेश बंजारा, मिश्रीलाल, मोहम्मद रफीक, ओमा चौधरी, मोहनसिंह रावत, आनंद सोलंकी, खीमसिंह भाटी
नियम और उप विधियां समिति
अध्यक्ष-राधेश्याम चौहान
अन्य: राखी कुमावत, नरेश मेहता, मोहनलाल घांची, कैलाशचन्द्र चौहान, ज्योति राजपुरोहित, रशीदा बानो, अशोक बंजारा, रामदयाल गौड़, प्रेमसिंह चारण
अपराधों का शमन एवं समझौता समिति
अध्यक्ष-दिलीप
अन्य: ललिता सोलंकी, पानी देवी, प्रवीणकुमार आर्य, मोहनलाल घांची, भावनाकंवर, नजमा शेख, नवीन वागोरिया, हिंदूराम देवासी, अणदाराम पटेल
मैं करूंगी ऐतिहासिक फैसले
सभापति ने पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन का प्रस्ताव रखा। इस पर नेता प्रतिपक्ष हकीम खान बोले, पत्रकारों को पिछले 40 सालों से भूखण्ड के नाम पर ‘गोळियां’ दी जा रही है। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। वरिष्ठ पार्षद मोटूभाई ने भी नेता प्रतिपक्ष का समर्थन किया। इस पर सभापति भाटी ने कहा कि पिछला इतिहास छोडि़ए। वे पहली बार इस कुर्सी पर बैठी है। इसलिए ऐतिहासिक फैसलें करेंगी। पत्रकारों को भूखंड आवंटन पर सभी ने सहमती दी।





No comments:
Post a Comment